Republic Day 2025 के मौके पर भारत सरकार ने पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक (Gallantry Award), 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, और 746 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए। इस सम्मान का उद्देश्य उन कर्मियों के अद्वितीय योगदान और साहस को मान्यता देना है, जिन्होंने देश और समाज की सेवा में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वाह किया।
वीरता पुरस्कारों का विवरण
95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर उन जवानों को प्रदान किए गए, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्वी भारत में तैनात थे। इन वीरता पदकों का वितरण निम्न प्रकार हुआ:
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र: 28 जवान।
- जम्मू और कश्मीर क्षेत्र: 28 जवान।
- उत्तर-पूर्व क्षेत्र: 3 जवान।
- अन्य क्षेत्र: 36 जवान।
इनमें 78 पुलिसकर्मियों और 17 अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को उनके अद्वितीय साहस और वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विशिष्ट सेवा पुरस्कार
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (President’s Medal for Distinguished Service) के तहत 101 पदक प्रदान किए गए। इसमें विभिन्न विभागों का योगदान इस प्रकार है:
- पुलिस सेवा: 85 पदक।
- अग्निशमन सेवा: 5 पदक।
- नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड: 7 पदक।
- सुधार सेवा: 4 पदक।
सराहनीय सेवा पदक
746 सराहनीय सेवा पदकों का वितरण निम्न प्रकार हुआ:
- पुलिस सेवा: 634 पदक।
- अग्निशमन सेवा: 37 पदक।
- नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड: 39 पदक।
- सुधार सेवा: 36 पदक।
राज्यवार वीरता पुरस्कार
राज्य और बल आधारित आंकड़ों के अनुसार, वीरता पदकों का वितरण इस प्रकार हुआ:
- छत्तीसगढ़: 11 जवान।
- ओडिशा: 6 जवान।
- उत्तर प्रदेश: 17 जवान।
- जम्मू और कश्मीर: 15 जवान।
- असम राइफल्स: 1 जवान।
- बीएसएफ: 5 जवान।
- सीआरपीएफ: 19 जवान।
- एसएसबी: 4 जवान।
- उत्तर प्रदेश फायर विभाग: 16 जवान।
- जम्मू-कश्मीर फायर विभाग: 1 जवान।
विशिष्ट सेवा पुरस्कार के तहत राज्यवार विवरण
विशिष्ट सेवा के अंतर्गत निम्न राज्यों और संगठनों को सम्मानित किया गया:
- 1-1 अवॉर्ड: अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा) और उत्तराखंड।
- 2-2 अवॉर्ड: बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड)।
- 3-3 अवॉर्ड: दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा)।
- 4-4 अवॉर्ड: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र।
- 5-5 अवॉर्ड: उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ।
- 6 अवॉर्ड: सीआरपीएफ और सीबीआई।
- 8 अवॉर्ड: आईबी।
गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिए गए ये सम्मान उन कर्मियों के अद्वितीय साहस, निष्ठा और सेवा भावना को मान्यता देते हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह पहल न केवल उनके योगदान को सराहती है, बल्कि अन्य कर्मियों को भी प्रेरित करती है कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वाह करें।
ये भी पढ़े:-National Voters Day 2025 Theme: आखिरकार क्यों आज के ही दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है ?