Site icon शब्दशिला न्यूज – रखे आपको अपडेट

Women’s Premier League 2025: आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को हराकर हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य, एश्ले गार्डनर की पारी हुई बेकार

Women's Premier League 2025

Women's Premier League 2025

Women’s Premier League 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात जायंट्स (GG) को छह विकेट से हराकर एक नया इतिहास रच दिया। इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 202 रनों का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

आरसीबी ने हासिल किया WPL का सबसे बड़ा लक्ष्य

वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एलिस पेरी और ऋचा घोष की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 18.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

महिला प्रीमियर लीग में हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

लक्ष्यटीमविपक्षी टीमस्थानवर्ष
202रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुजरात जायंट्सवडोदरा2025
191मुंबई इंडियंसगुजरात जायंट्सदिल्ली2024
189रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुजरात जायंट्सब्रेबोर्न2023
179यूपी वॉरियर्सगुजरात जायंट्सब्रेबोर्न2023
172मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सबेंगलुरु2024

सबसे ज्यादा छक्कों वाला दूसरा मुकाबला

इस मैच में कुल 403 रन बने, जो महिला प्रीमियर लीग के एक मैच में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा, इस मुकाबले में कुल 16 छक्के लगे, जो इस टूर्नामेंट में अब तक दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले, 2024 में बेंगलुरु में खेले गए आरसीबी बनाम दिल्ली मुकाबले में 19 छक्के लगे थे।

महिला प्रीमियर लीग के एक मैच में बने सर्वाधिक रन

कुल रनटीमेंस्थानवर्ष
403गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवडोदरा2025
391गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुब्रेबोर्न2023
386रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्सब्रेबोर्न2023
381गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंसदिल्ली2024
380दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्सडीवाई पाटिल2023

एलिस पेरी और ऋचा घोष की शानदार पारियां

Women’s Premier League 2025

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज रही, लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना और डैनी व्याट सस्ते में आउट हो गईं। 14 रन पर दो विकेट गिरने के बाद एलिस पेरी और राघवी बिष्ट ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद ऋचा घोष और कनिका आहुजा ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

ऋचा घोष और कनिका आहुजा के बीच हुई 93* रनों की साझेदारी आरसीबी के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बनी।

गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी प्रदर्शन

गुजरात जायंट्स की ओर से कप्तान एश्ले गार्डनर और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने बेहतरीन पारियां खेलीं।

आरसीबी के गेंदबाजों में रेणुका सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि कनिका आहुजा, जॉर्जिया वेयरहम और प्रेमा रावत ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़े:-ICC Awards: 2024 के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह, भारत के पहले गेंदबाज बने

महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने धमाकेदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। 202 रनों का सफलतापूर्वक पीछा कर उन्होंने न केवल नया रिकॉर्ड बनाया, बल्कि खिताब जीतने की अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी। अब देखना यह होगा कि आने वाले मैचों में कौन सी टीम अपनी छाप छोड़ती है।

Exit mobile version