Delhi Assembly Elections

Delhi Assembly Elections 2025: एग्जिट पोल्स के आकड़े देख आप को लग सकता हैं सदमा, बीजेपी में खुशी की लहर

Delhi Assembly Elections 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों ने आम आदमी पार्टी (AAP) की चिंता बढ़ा दी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए उत्साहजनक संकेत दिए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी की दिल्ली में वापसी का अनुमान लगाया गया है।

Analysis of exit polls

Delhi Assembly Elections 2025 1 1
Delhi Assembly Elections 2025

विभिन्न एग्जिट पोल्स के मुताबिक, बीजेपी को 40 से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। कुछ पोल्स में तो बीजेपी को 50 सीटों तक जीतने की भी संभावना बताई गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के लिए ये नतीजे निराशाजनक साबित हो सकते हैं, क्योंकि कई एग्जिट पोल्स में आप को 30 सीटों तक सीमित बताया गया है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल्स ने आप के लिए 46 से 52 सीटों तक का अनुमान भी जताया है।

विभिन्न एग्जिट पोल्स के आंकड़े:

  1. चाणक्य स्ट्रेटेजीज
    • आप: 25-28
    • बीजेपी: 39-44
    • कांग्रेस+: 02-03
    • अन्य: 0
  2. मैटराइज
    • आप: 32-37
    • बीजेपी: 35-40
    • कांग्रेस: 0-1
  3. DV Research
    • आप: 25-28
    • बीजेपी: 39-44
    • कांग्रेस: 0
  4. P-Marq
    • आप: 21-31
    • बीजेपी: 39-49
    • कांग्रेस: 0-1
  5. Times Now-JVC
    • आप: 22-31
    • बीजेपी: 39-45
    • कांग्रेस: 0-2
  6. People’s Insight
    • आप: 25-29
    • बीजेपी: 39-44
    • कांग्रेस: 0-0
  7. Poll Diary
    • आप: 18-25
    • बीजेपी: 42-50
    • कांग्रेस: 0-2
  8. WeePreside
    • आप: 46-52
    • बीजेपी: 18-23
    • कांग्रेस: 0-1
  9. People’s Pulse
    • आप: 10-19
    • बीजेपी: 51-60
    • कांग्रेस: 0
  10. माइंड ब्रिंक
    • आप: 44-49
    • बीजेपी: 21-25
    • कांग्रेस: 0-1
    • अन्य: 0-0
  11. SAS ग्रुप
    • आप: 27-30
    • बीजेपी: 38-41
    • कांग्रेस: 01-03
    • अन्य: 0-0

दिल्ली की चुनावी स्थिति

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला देखा गया। पिछले दो चुनावों में आप का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था।

  • 2015 चुनाव: आप ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी को केवल 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।
  • 2020 चुनाव: आप ने 62 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी 8 सीटों पर ही सिमट गई। कांग्रेस को फिर से कोई सीट नहीं मिली।

बीजेपी की संभावित वापसी?

अगर एग्जिट पोल्स के नतीजे सही साबित होते हैं, तो बीजेपी 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर सकती है। बीजेपी का आखिरी मुख्यमंत्री 1998 में आया था, जब मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के नेतृत्व में पार्टी सरकार में थी। इसके बाद 1998 से 2013 तक कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रहीं, और 2015 से अब तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं।

आप के लिए चिंता की बात

अगर आप के लिए नतीजे 30 सीटों तक सीमित रहते हैं, तो यह पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा। पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा में सुधार को मुख्य मुद्दा बनाया था।

ये भी पढ़े:-Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के किरायेदारों के लिए अरविंद केजरीवाल का ऐलान, फ्री में मिलेगा बिजली और पानी

कांग्रेस का हाशिए पर रहना

पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी कांग्रेस के लिए स्थिति मुश्किल दिख रही है। अधिकांश एग्जिट पोल्स के अनुसार, कांग्रेस को एक-दो सीटें मिल सकती हैं, लेकिन सत्ता की दौड़ में वह कहीं नहीं दिख रही।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स के अनुसार, बीजेपी की सत्ता में वापसी की प्रबल संभावना है। हालांकि, अंतिम नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। अब देखना यह होगा कि क्या एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित होते हैं, या फिर नतीजे कुछ और कहानी बयां करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top