Assembly Elections 2025: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना के परिणाम सामने आ रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। इस चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में थे। पांच फरवरी को हुए मतदान में करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में की जा रही है।
नई दिल्ली विधानसभा सीट
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने यह सीट जीत ली है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 2013 के विधानसभा चुनाव में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर इस सीट पर कब्जा किया था। केजरीवाल ने लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
कालकाजी विधानसभा सीट
कालकाजी सीट पर 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। रुझानों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी पीछे हैं। अब तक रमेश बिधूड़ी को 29,481 वोट मिले हैं, जबकि आतिशी को 26,599 वोट मिले हैं। कालकाजी सीट इस बार चर्चा में रही है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने यहां से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया था।
वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा था। भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। अंतिम राउंड की गिनती खत्म होते ही CM आतिशी ने बाजी मार ली। बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
जंगपुरा विधानसभा सीट
जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है। इस बार जंगपुरा सीट काफी चर्चा में रही, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को यहां से टिकट दिया था। इससे पहले सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार हैं, जो नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार ने करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी।
करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट पर 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी पीछे हैं। अब तक कपिल मिश्रा को 64,503 वोट मिले हैं, जबकि मनोज त्यागी को 30,468 वोट मिले हैं। करावल नगर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने मजबूत प्रदर्शन किया है।
पटपड़गंज विधानसभा सीट
पटपड़गंज सीट पर भाजपा के अवध ओझा हार गए हैं। भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने यहां जीत दर्ज की है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है।
बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल राय आगे चल रहे हैं। भाजपा के अनिल वशिष्ठ पीछे हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं, जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में रही है। चुनाव परिणाम को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता थी।
बिजवासन विधानसभा सीट
बिजवासन विधानसभा सीट के रुझानों में भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत लगातार आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा करीब 6,600 वोटों से आगे है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज पीछे हैं।
One thought on “Assembly Elections 2025: नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को मिली हार, CM आतिशी ने मारी बाजी”