Rekha Gupta Delhi New CM

 Rekha Gupta Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, केजरीवाल ने दी बधाई

 Rekha Gupta Delhi New CM: दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। उनके नाम की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी।

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत-बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादे वे पूरा करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।”

Advertisement
Rekha Gupta Delhi New CM 1
Rekha Gupta Delhi New CM
Advertisement

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी की है। AAP ने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि जीत के बाद अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और अरविंद केजरीवाल खुद अपनी विधानसभा सीट ‘नई दिल्ली’ से भी पराजित हो गए।

महिला मुख्यमंत्री बनने पर आतिशी की प्रतिक्रिया

दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने भी रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्लीवालों से किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग रहेगा।”

भाजपा का मास्टरस्ट्रोक

भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन चुनाव के दौरान AAP ने फिर से केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। हालांकि, भाजपा ने जीत के बाद एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए पहली बार दिल्ली में एक महिला को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त कर दिया।

ये भी पढ़े:-Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी में जीत के बाद PM मोदी का दिल्ली के लोगों के लिए खास संदेश

भाजपा ने दिया केजरीवाल के सवाल का जवाब

चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता लगातार यह सवाल पूछते रहे कि भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा? चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर इस सवाल का जवाब दे दिया।

नई सरकार से दिल्लीवासियों की उम्मीदें

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्लीवासियों को नई सरकार से कई उम्मीदें हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदूषण नियंत्रण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सुधार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दिया था। अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा अपनी सरकार में इन वादों को कैसे पूरा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Unsere plattform wurde sorgfältig entwickelt, um rund um die uhr, von überall auf der welt verfügbar zu sein. Apple iphone 16 pro price in sri lanka starting from lkr 302,125 to lkr 386,720.